भरगामा: शंकरपुर पंचायत में भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शंकरपुर गांव में शिविर का आयोजन
डॉ. भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत 19 अप्रैल 2025 से चल रहे शिविर के तहत बुधवार को 12 बजे के करीब शंकरपुर पंचायत के अनुसूचित जाति/जनजाति टोला में शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों की भीड़ ज्यादा हो इसके लिए बीडीओ शशि भूषण सुमन के द्वारा पहले हीं डोर टू डोर जाकर लोगों को आमंत्रण पत्र दिया गया।