भरगामा: अररिया: भरगामा पुलिस ने छापेमारी में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, दूसरा फरार
भरगामा पुलिस ने छापेमारी कर 9 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया. जबकि एक तस्कर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के जयनगर में बृहत पैमाने पर शराब का कारोबार किया जा रहा है .