भरगामा: भरगामा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त को दबोचा, भेजा न्यायिक हिरासत में
भरगामा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के नामजद अभियुक्त को रात्रि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अभियुक्त को गुरुवार को शाम 4 बजे के करीब न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. मसीद के रूप में हुई है.