भरगामा: भरगामा थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
भरगामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह छापेमारी सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के वार्ड संख्या 3 में की गई. जहां पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार का खुलासा किया.