भरगामा: शंकरपुर स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन
भरगामा के शंकरपुर स्थित ऐतिहासिक श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा गुरुवार को विधिवत रूप से सम्पन्न हो गई.कथा समापन के उपरांत परिसर में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम संकीर्तन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया.