जगाधरी: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की प्रतियोगिता के आखिरी दिन करीब 250 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि आज प्रतियोगिताओं का आखिरी दिन था। यहां से जीतने वाले बच्चे अब आगे मंडल स्तर पर उसके बाद राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जो बच्चे राज्य स्तर पर जीत हासिल करेंगे उनको महा महिमा राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है।