जगाधरी: साउथ अफ्रीका में यमुनानगर के उदित कंबोज ने टेनिस टूर्नामेंट में प्रथम स्थान हासिल किया, शहर में खुशी
क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष सुमित गुप्ता ने बताया कि यमुनानगर का रहने वाला उदित कंबोज साउथ अफ्रीका में चल रही टेनिस टूर्नामेंट के अंदर यमुनानगर से खेलने के लिए गया। जिसने पहला स्थान प्राप्त कर न सिर्फ यमुनानगर बल्कि पूरे भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है । आने वाले समय में वह और देश का नाम रोशन करेगा।