परिवार से मिलने पहुंचे हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज यमुनानगर ने एक युवा नेता को खो दिया है। उसकी कमी तो हम पूरी नहीं कर सकते। मगर दुख की घड़ी में जननायक जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता और पार्टी का सदस्य परिवार के साथ खड़ा हुआ है।