बहराइच: बहराइच जनपद में अग्निकाण्ड से प्रभावित 45 लोगों के खातों में भेजी गई 2.98 लाख की धनराशि डीएम ने दी जानकारी
बहराइच जनपद में अग्निकांड पीड़ितों के खातों में सहायता राशि भेजी गई है। रविवार को संबंध में जानकारी देते हुए डीएम मोनिका रानी ने बताया कि माह अप्रैल 2024 में हुई अग्नि दुर्घटनाओं में 45 व्यक्तियों को 2,98,000 रुपयों की धनराशि अहैतुक सहायता, गृह अनुदान व पशुशेड मदों में प्रदान की गई है।