बहराइच: गलकारा मोड के पास कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल,तिलक कार्यक्रम के मद्देनजर पनीर लेने जा रहे थे नथुआपुर बाजार
तिलक समारोह मे भोज के लिए बाइक से पनीर लेने जा रहे तीन युवको को गलकारा मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार तीनो युवक घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलो को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बहराइच अस्पताल में तीनों युवको का इलाज जारी है।