बहराइच: कोतवाली देहात में तैनात उप निरीक्षक की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली देहात में तैनात अंबेडकरनगर के थाना आलापुर अंतर्गत मसेहना मिर्जापुर गांव निवासी विनोद सिंह पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।