बहराइच: लखैया कला इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखैया कला इलाके में पेड़ से लटकता हुआ विवाहिता का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जा रहा है। वहीं पुलिस अब जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि अभी फांसी लगाने का मुख्य कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुट गई है।