बहराइच: सुविखा में ग्रामीण के हाथ में दगा गोला, गंभीर रूप से घायल,लखनऊ रेफर
जिले के बड़का गांव से श्रावस्ती जिले में शनिवार को बारात गई थी। जिसमें गोला दगा रहे ग्रामीण के हाथ में गोला दग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद उसे बहराइच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़का गांव निवासी एक युवक की बारात शनिवार को श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम सुविखा में गई थी। लखनऊ रेफर।