हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र में विवाहिता ने पति पर कई अवैध संबंध बनाने व बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप, केस दर्ज
सिडकुल थाना पुलिस को एक विवाहिता ने अपने ही पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं और वह अपने बच्चों के साथ भी अश्लील हरकत करता है। विवाहिता की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।