हरिद्वार: रानीपुर मोड़ के पास चलती कार के बोनट से निकले अजगर का वीडियो वायरल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
शुक्रवार शाम रानीपुर मोड़ के पास रोड धर्मशाला के सामने चलती कार के बोनट से अचानक अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ड्राइवर ने सड़क किनारे कार रोक कर बाहर निकलने में ही अपनी भलाई समझी। मौके पर पहुंची वन विभाग की स्नैक कैचर टीम ने कार में मौजूद अजगर को रेस्क्यू किया। इस दौरान अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।