हरिद्वार: टिबड़ी स्थित संजय नगर से रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया ई रिक्शा चोर, ई रिक्शा भी बरामद
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने टिबड़ी स्थित संजय नगर से ई रिक्शा चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि 1 फरवरी को BHEL सेक्टर 4 स्थित पीठ बाजार से संजय सैनी का ई रिक्शा चोरी हो गया था, कई CCTV खंगालने के बाद आरोपी विक्की सिंह को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर ई रिक्शा की बरामदगी हुई।