हरिद्वार: BHEL में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर कर्मचारियों ने किया रानीपुर कोतवाली का घेराव, दिया ज्ञापन
BHEL में बीते दिनों हुई चोरियों से नाराज bhel कर्मचारियों ने शुक्रवार शाम छुट्टी के बाद रानीपुर कोतवाली का घेराव किया और रानीपुर के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि BHEL के किसी भी सेक्टर में पुलिस की गश्त नहीं होती है, जगह जगह CCTV खराब पड़े हैं, ऐसे में आए दिन होने वाली चोरियों को रोका जाए नहीं तो जोरदार आंदोलन होगा।