हरिद्वार: अवैध निर्माण को लेकर एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने रुड़की के कोर कॉलेज को जारी किया नोटिस,11 जुलाई तक मांगा जवाब
अवैध निर्माण को लेकर HRDA उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने रुड़की के कोर कॉलेज को आज नोटिस जारी किया और 11 जुलाई तक जवाब मांगा। अंशुल सिंह ने बताया कि कोर कॉलेज ने हाल ही में जो निर्माण कराया है वो प्राधिकरण से पास नहीं कराया गया। इस संबंध में पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। इस बार जारी नोटिस का सटीक जवाब नहीं दिया गया तो निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। की