जलालगढ़: जलालगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में एक युवक को किया गया गिरफ्तार
नाबालिग लड़की को अपहरण कर शादी की नियत से भगाने के मामले में अपहरणकर्ता युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया। जलालगढ़ थानाध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि जलालगढ़ थानाक्षेत्र के हाँसी गाँव वार्ड संख्या एक युवक ने जलालगढ़ स्टेशन चौक निवासी नाबालिक लड़की को 11 अगस्त को लेकर भाग गया था।