जलालगढ़: आज भाई बहन के प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन पूरे प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है
हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के त्योहार का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहने के कारण दोपहर 1:32 मिनट के बाद राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ।