जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड में मां विषहरी की पूजा हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई ।
शनिवार की रात से ही जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न मनसा मंदिरों में विधि विधान के अनुसार मां विषहरी की पूजा हर्षोल्लास के साथ और धूमधाम से शुरू हुआ। आज मंदिरों में पूजा का समापन हुआ। कई विषहरी मंदिरों में भक्तजनों द्वारा कहीं 24 घंटे तो कहीं 48 घंटे कीर्तन का आयोजन किया गया ।