जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड में शिवरात्रि के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव पर जलाभिषेक किया।
सावन के अंतिम सोमवारी को जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में शिव पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। जलालगढ़ बाजार के आनंदकंद रामचंद्र ठाकुरवाड़ी में सावन के अंतिम सोमवारी को जलालगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र की पुरुष युवतियों एवं महिलाओं ने शिव पर जलाभिषेक किया।