चकरनगर: बीहड़ी क्षेत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह का जन्मदिन मनाया गया, सपाइयों ने दीर्घ आयु की कामना की
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का बीहड़ी क्षेत्र चकरनगर में उनके कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ जन्मदिवस मनाया। बता दें कि आज रविवार करीब 11 बजे तहसील परिसर में सपा युवा नेता रोहित यादव व गोविंद यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने नेता का जन्म दिन मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उनकी दीर्घ आयु की कामना की।