चकरनगर: नगला चोप में वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न, वन कर्मियों ने किया जागरूक
चकरनगर(एसएनबी)वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम नगलाचोप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को करीब 1 बजे ग्राम नगला चौप में वन सैंक्चुरी कर्मियों ने वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत मौजूद ग्रामीणों को आग से बचाव संबधित जानकारी सांझा की।इस दौरान वन दरोगा बीपी सिंह चौहान ने ग्रामीणों को अग्नि के प्रति जागरूक किया।