चकरनगर: कुन्दोल गांव के किसान की खेतों पर लगी झटका मशीन चोरों ने चुरा ली
थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान के खेतों पर लगी झटका मशीन की चोरी हो गई।पीड़ित किसान ने थाने में शिकायत की कुन्दोल गांव निवासी बदन सिंह पुत्र राम सिंह ने आज शुक्रवार को करीब 3 बजे थाने में शिकायत देते हुए बताया कि उसके खेतों पर लगी झटका मशीन को पड़ोसी गांव के नामजद व्यक्ति ने चोरी की है ।पुलिस ने तहरीर के आधार पर समूचे मामले मे जांच पड़ताल शुरू कर दी है।