चकरनगर: सीडीओ की अध्यक्षता में चकरनगर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, कुल 13 शिकायतों में 1 का हुआ निराकरण
चकरनगर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आज शनिवार को 2बजे मुख्यविकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न किया गया।इस दौरान 13 फरियादियों की शिकायतों को सुना गया जिसमें वृद्धा पेंशन सम्बंधित एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया।समाधान दिवस में अवैध कब्जा से संबधित शिकयतें ज्यादा आईं है।