भभुआ: बल्लीपुर दुर्गावती नदी के समीप मद्य निषेध ड्रोन टीम दल ने 7300 किलो महुआ जावा व लगभग 204 लीटर चुलाई शराब को किया नष्ट
Bhabua, Kaimur | May 23, 2024 भभुआ मद्य निषेध विभाग की ड्रोन टीम दल ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार की दोपहर बल्लीपुर दुर्गावती नदी के समीप से 7300 किलो महुआ जावा व लगभग 204 लीटर चुलाई गई शराब को नष्ट किया। यह कार्रवाई भभुआ मद्य निषेध विभाग के ड्रोन टीम दल प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। खबर की जानकारी भभुआ मद्य निषेध विभाग के द्वारा दी गई।