लिखमादेसर के खेत में पीआईए लिखा गुब्बारा मिला.....
बीकानेर। बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ के लिखमादेसर गांव की रोही में किसान के खेत में पीआईए लिखा गुब्बारा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। प्रारंभिक पड़ताल में गुब्बारा हवा के साथ उड़कर आने की संभावना जताई गई। कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।
श्रीडूंगरगढ़ के गांव लिखमादेसर की रोही में पीआईए लिखा एक जहाजनुमा गुब्बारा हवा के साथ उड़कर आया और एक खेत में आ गिरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा ही एक गुब्बारा गत शुक्रवार शाम को घमूड़वाली थाना क्षेत्र के गांव 56 एलएनपी में भी मिला। पुलिस द्वारा उसकी जांच की जा रही है।वहीं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लिखमादेसर की रोही में ओंकारनाथ सिद्ध के खेत में हवा के साथ एक गुब्बारा आकर गिरा। खेत में खेल रहें बच्चों के हाथ लगा ये गुब्बारा प्लास्टिक का जहाजनुमा गुब्बारा है। जिस पर ऊर्दु में कुछ लिखा है तथा अंग्रेजी में पीआईए भी लिखा है। सिद्�