अनूपपुर: जिले भर में स्वतंत्रता दिवस पर पीएम पोषण योजना के तहत विशेष भोज
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में पीएम पोषण योजना के तहत विशेष भोज आयोजित किया गया। जिला स्तरीय आयोजन परसवार स्थित राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह बालक आश्रम में हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने विद्यार्थियों के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किया और बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।