सारठ: सीओ केसीएस मुंडा ने साधरिया ग्राम-पंचायत में सड़क निर्माण कार्य पर लगाई रोक, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही
सीओ केसीएस मुंडा ने साधरिया ग्राम पंचायत में जमाबंदी जमीन पर जबरन सड़क बनाने की शिकायत मिलने पर सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगाई है। सोमवार शाम 5 बजे दफ्तर में बैठे CO ने बताया कि जमाबंदी जमीन पर सड़क बनाने की शिकायत को गंभीरता से लेकर सरकारी अमीन से जांच प्रतिवेदन मांगा है और तब तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई है वहीं जांच रिपोर्ट मिलने पर अग्रतर कार्रवाई करेंगे