सिरदला: अहियापुर में करंट लगने से युवक घायल
Sirdala, Nawada | Sep 10, 2026 सिरदला। अहियापुर गांव में गुरुवार को घर में पलक लगाने के दौरान कटे बिजली तार की चपेट में आने से मुन्ना कुमार जख्मी हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए पीएचसी सिरदला ले गए, जहां डॉ. संतोष कुमार सुमन ने उपचार किया। चिकित्सक ने स्थिति खतरे से बाहर बताई। जख्मी युवक नरेश तांती के पुत्र हैं।