राजस्थान सीमेंट कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आदित्य सीमेंट व बिरला सीमेंट कर्मचारी संघ ने बजट में सीमेंट श्रमिकों की अनदेखी पर रोष जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 26 दिसंबर को जयपुर में आयोजित हूंकार रैली में उठाई गई मांगों को बजट में शामिल नहीं करने पर रोष व्यक्त किया है।