रायपुर रानी: रायपुर रानी में पहुंची कांग्रेस संदेश यात्रा, हुई विशाल जनसभा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा ने किया जनसभा को संबोधित
कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा सोमवार को कालका विधानसभा के रायपुररानी अनाजमंडी पहुंची थी। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में घोटाले दर घोटाले सामने आते रहे। लेकिन एक बार भी जांच अपने नतीजे तक नहीं पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रश्न-पत्र लीक, प्रमाणपत्र घोटाला, शराब घोटाला, सहित अन्य घोटाले हुए।