कुटुंबा: दोमुहान छठ घाट का एसडीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का दिया निर्देश
दोमुहान संगम स्थल पर छठ पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार शाम एसडीएम गौरव कुमार ने छठ घाट और मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं सुविधाओं की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर और मेला समिति के सदस्यों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए।