धौलपुर: हिनोंदा का पुरा गांव में आधी रात को घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूट व मारपीट की घटना को दिया अंजाम
जिले के सदर थाना क्षेत्र के हिनोंदा का पुरा गांव में सोमवार रात करीब 1 बजे कुछ नकाबपोश बदमाश पीछे से घर में घुस गए। जहां पर घर में दंपती के साथ लूट व मारपीट की घटना घटना घटित की गई। दंपति के चीखने चिल्लाने पर आए पड़ोसियों के साथ की भी लाठी डंडों से ताबड़तोड़ मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा एक महिला सहित चार लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया है।