धौलपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी ओमप्रकाश मीणा को दी गई भावभीनी विदाई
धौलपुर। धौलपुर के ने निर्वतमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा को सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय धौलपुर में भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय सहित पुलिस ने अन्य अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों की ओर से मीणा का माला एवं साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही मिठाई खिलाकर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।