धौलपुर: चंबल पुल से कूदकर सुसाइड करने वाली महिला को पुलिस ने बचाया, अपना घर सेवा समिति को किया सुपुर्द
सोमवार की शाम को एक महिला सुसाइड करने चंबल नदी पर जा रही थी। स्थानीय लोगो के द्वारा महिला की जानकारी एंटी रोमियो स्क्वायड टीम व कोतवाली थाना पुलिस को दी गई।सूचना पर कोतवाली थाने पर तैनात एएसआई महिला कांस्टेबल, स्क्वायड टीम प्रभारी मौके पर पहुंचे और महिला को पकड़ लिया। और पूछताछ की तो महिला के द्वारा कोई जानकारी नहीं दी। जिस पर महिला को अपना घर समिति को दिया।