धौलपुर: साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा: सुशासन के विभिन्न बिंदुओं पर अमल करें सभी विभाग
जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशानुसार सभी विभाग सुशासन के विभिन्न बिंदुओं पर अमल करें। आमजन द्वारा प्राप्त शिकायतों को संपर्क पोर्टल पर समय पूर्वक अपलोड करायें। मिलावट युक्त खाद्य पदार्थ विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए।