भीलवाड़ा: एसपी ने 'स्वराज' कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया, 15 अगस्त को शहीदों के सम्मान में निकलेगी मशाल एवं तिरंगा यात्रा
भीलवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दस्तक संस्था द्वारा आयोजित किए जा रहे “स्वराज – महोत्सव आजादी का” कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने किया। पोस्टर विमोचन के दौरान दस्तक संस्था के सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।