बाह: पिनाहट में विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम ने की छापेमारी, 50 कनेक्शन काटे व 9 लोगों पर दर्ज हुआ केस
रविवार दोपहर 12 बजे विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम ने पिनाहट ब्लॉक के मर्दानपुरा और झोरियन गांव में विद्युत चोरी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया बिल के चलते काटे गए, जबकि दो उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया। जांच में विद्युत चोरी के 9 मामले पकड़े गए, जिनके खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।