बाह: पिनाहट में नहर पटरी धंसने से फंसा वाहन, मानवाधिकार सहायता संघ ने की शिकायत
ग्राम पंचायत कुकथरी में गंगाजल परियोजना के तहत ठेकेदार द्वारा नहर की पटरी पर डाली गई पाइपलाइन के कारण पटरी धंसने की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार दोपहर 1 बजे करीब मानवाधिकार सहायता संघ के ग्राम सचिव जे. गोपाल पचौरी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नहर विभाग के जेई को सूचना देकर नहर को बंद करवाया।