बाह: स्याहीपुरा चोराहे के पास घने कोहरे में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल
शनिवार सुबह करीब 10 बजे आगरा-बाह मार्ग पर स्याहीपुरा चौराहे के पास घने कोहरे के कारण दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। आगरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाह की ओर से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, और एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।