बाह: जिलाधिकारी के न पहुंचने से फरियादियों में निराशा, बाह में समाधान दिवस रहा बेअसर
शनिवार को बाह तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी आगरा अरविंद मलप्पा बंगारी को जनता की समस्याएं सुननी थीं। उनकी अनुपस्थिति के बावजूद जिला स्तरीय अधिकारी पहुंचे, लेकिन 1 बजे तक जिलाधिकारी के न आने पर अधिकांश अधिकारी बीच में ही रवाना हो गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ प्रतिभा सिंह ने की, जिसमें राजस्व की 34, पुलिस की 9, आपूर्ति की 3, वि