बाह: मदनपुर गांव में गृह क्लेश से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव मदनपुर में 27 वर्षीय राहुल पुत्र गजाधर ने शनिवार सुबह घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि राहुल ने यह कदम ससुर से कहासुनी और पत्नी के मायके जाने के चलते उठाया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले राहुल का पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शनिवा