बाह: बासौनी के गोविंद बघेल का कबड्डी नेशनल टीम में चयन, उत्तराखंड में करेंगे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व
बाह तहसील के बासौनी निवासी गोविंद बघेल का चयन उत्तर प्रदेश की नेशनल टीम में हुआ है, जो 8 से 11 जनवरी तक उत्तराखंड में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। गोविंद अमेठी हॉस्टल से स्टेट स्तर पर खेलते हैं और उन्होंने हाल ही में बनारस में 28 से 30 नवंबर तक हुई स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल कैंप के लिए क्वालीफाई किया था। 22 दिसंबर से शुरू