हज़ारीबाग: हजारीबाग सेंट्रल जेल ब्रेक केस: दो दिन बाद भी तीन कैदी फरार, एसआईटी गठित
हजारीबाग सेंट्रल जेल से फरार हुए तीन कैदियों के मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है, लेकिन दो दिन बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फरार कैदी देवा भुइयां पहले भी जेल ब्रेक की घटना को अंजाम दे चुका है। 30 दिसंबर की रात शौचालय की खिड़की काटकर कैदी चारदीवारी लांघकर फरार हुए थे।