हज़ारीबाग: गुलाब के साथ यातायात नियमों की सीख, 'रोज एट रोड' अभियान में अनोखी पहल
हजारीबाग:रोज एट रोड अभियान के तहत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियम तोड़ने वालों को गुलाब देकर गांधीगीरी के अंदाज़ में जागरूक किया। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों से नियमों का पालन करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट दुर्घटना में सिर की सुरक्षा करता है और जीवन बचाता है।