मृत समझकर महिला को अंतिम संस्कार के लिए फर्नेस में डाला, अचानक सुनाई दी चीखने-रोने की आवाज वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के कुबेरगंज का बताया जा रहा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक महिला को मृत समझकर उसके परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। महिला को क्रिमेटोरियम (विद्युत शवदाह गृह) के फर्नेस में डाला गया।
इसी दौरान अचानक फर्नेस के अंदर से महिला के चीखने और रोने की आवाज सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग कथित तौर पर घबरा गए और आनन-फानन में फर्नेस का दरवाजा खोल दिया। हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे के अनुसार, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की वास्तविकता, घटना की पुष्टि और इससे जुड़ी परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।