टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹1,500 का इनामी वांछित ठग पंजाब से गिरफ्तार, वाहन खरीद-फरोख्त में की थी लाखों की धोखाधड़ी।
टिहरी गढ़वाल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्वेता चौबे के सख्त निर्देशों के बाद टिहरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन खरीद-फरोख्त के नाम पर ₹6.60 लाख की धोखाधड़ी करने वाले ₹1,500 के इनामी वांछित ठग को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ देहरादून में भी धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं। गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी होने के बाद से वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पंजाब में दबोच लिया, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। टिहरी पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि अपराध करके कोई कहीं भी छिप जाए, वह कानून की पहुंच से बच नहीं पाएगा।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #tihripolice