कांके: रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र से टीएसपीसी कमांडर दिवाकर गंझू सहित दो उग्रवादी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 16, 2025 रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र से टीएसपीसी कमांडर दिवाकर गंझू सहित दो उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। समाहरणालय में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बुढ़मू थाना क्षेत्र से टीएसपीसी कमांडर दिवाकर गंझू सहित दो उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है।